जीत और हार आपकी सोच पर ही निर्भर करती है मान लो तो हार होगी और ठान लो तो जीत होगी !

Tuesday, 30 May 2017

MS Word 2007 फाइल की विंडो को Blue Color से ब्लैक या सिल्वर कलर में बदलना.....


आपने देखा होगा जब कभी आप एम0एस0 वर्ड की फाइल को खोलते है तो आपके सामने हमेशा उसकी विंडो Blue Color की दिखाई देती है अगर आप चाहे तो उस विंडो को ब्लैक या सिल्वर कलर में बदल सकते है इस तरह......
सबसे पहले आप एम0एस0 वर्ड की फाइल को खोलिये फिर Microsoft Office Button पर क्लिक करके Word Options पर क्लिक कीजिये निचे दिए गए चित्रानुसार.....

इमेज को और भी सफाई से देखने के लिए इमेज पर माउस से क्लिक करें.
अब आपके सामने जो विंडो खुलकर आएगी उसमें Popular पर क्लिक कीजिए क्लिक करते ही आपको Color Scheme: दिखाई देगा उसके सामने बॉक्स में क्लिक करेंगे तो उसमे सबसे पहले Blue लिखा होगा उसके निचे Silver और सबसे नीचे Black लिखा हुवा मिलेगा आप Blue, Silver, Black में से किसी एक को सेलेक्ट कर लीजिये और ओ0के0 (OK) कर दीजिये निचे दिए गए चित्रानुसार.....

इमेज को और भी सफाई से देखने के लिए इमेज पर माउस से क्लिक करें.
ओ0के0 (OK) करते ही आपने जो कलर सेलेक्ट किया था उस कलर में आपके MS Word 2007 की विंडो का कलर बदल गया होगा......

Wednesday, 24 May 2017

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (MS Word) में फाइल कहा सेव है यह जानने का सबसे आसान तरीका.....


माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (MS Word) की फाइल को ढूँढना इस तरीका से बहुत आसान हो जाता है!

सबसे पहले आप MS Word की फाइल खोलिये अब आप Insert Tab पर क्लिक कीजिये इसमें Header and Footer पर क्लिक कीजिये! यहाँ Footer को सेलेक्ट करके Blank को सेलेक्ट कर लीजिये निचे दिए गए चित्रानुसार.....
इमेज को और भी सफाई से देखने के लिए इमेज पर माउस से क्लिक करें.
अब आपकी फाइल में फुटर बन जायेगा जिसमे [Type Text] लिखा होगा!
अब [Type Text] पर क्लिक कीजिये ऐसा करते ही ऊपर Design Tap दिखाई देगा यहाँ पर Quick Parts पर क्लिक करके मैन्यू में से Field को सेलेक्ट कर लीजिये निचे दिए गए चित्रानुसार.....
  
इमेज को और भी सफाई से देखने के लिए इमेज पर माउस से क्लिक करें.

Field को सेलेक्ट करते ही एक विंडो खुलेगी जिसमे आपको Categories में Document Information को सेलेक्ट करना है और उसके निचे दिए गए बॉक्स में से File Name को सेलेक्ट करना है!
अब Field Options में दिए गए चेकबॉक्स Add path to filename पर टिक कर दीजिये इसके बाद इसे OK कर दीजिये निचे दिए गए चित्रानुसार.....

इमेज को और भी सफाई से देखने के लिए इमेज पर माउस से क्लिक करें.

अब आपके सामने वह लोकेशन होगी जहाँ आपकी फाइल सेव है!

इमेज को और भी सफाई से देखने के लिए इमेज पर माउस से क्लिक करें.

अगर आप अपनी फाइल का प्रिंट बिना फुटर के निकलना चाहते है या तो आप अपने फुटर को डिलीट कर दीजिये या इसको सेलेक्ट कर के Home Tap में जाकर Font Color में White Color चुन लीजिये जिससे आपके प्रिंट में फुटर दिखाई नहीं देगा..... 

इमेज को और भी सफाई से देखने के लिए इमेज पर माउस से क्लिक करें.

Saturday, 22 October 2016

इस तरह कर सकते है आप अपने मोबाइल की डिस्प्ले स्क्रीन की विडियो रिकॉर्डिंग.....

आज मैं बताता हु की मोबाइल की डिस्प्ले स्क्रीन की विडियो रिकॉर्डिंग कैसे करते है कई बार हमें अपने मोबाइल की स्क्रीन को रिकॉर्ड करने की जरुरत पड़ जाती है.. अब मोबाइल की रिकॉर्डिंग करने के लिए काफी सारे एंड्राइड एप्प मौजूद है जिनमे से एक बहुत ही सरल तरीके से काम करने वाला एंड्राइड एप्प मैं आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहा हूं जिसका नाम है..  AZ Screen Recorder - No Root
इस एंड्राइड एप्प को आप अपने फोन में गूगल प्ले से डाउनलोड कर सकते है या निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है..... 


मोबाइल में एप्प इनस्टॉल होने के बाद जैसे ही आप इसे खोलेंगे तो आपके सामने निचे दिए गए चित्र की तरह दिखाई देगा....


जिस बटन पर आपको क्लिक करना है उसे मैंने ऊपर चित्र में निशान लगाकर बताया है जैसे ही आप बटन पर क्लिक करंगे आपके मोबाइल की डिस्प्ले स्क्रीन की विडियो रिकॉर्डिंग शुरू हो जाएगी।

Thursday, 6 October 2016

क्या आप जानना चाहते है की आपका कंप्यूटर आखिरी बार कब Shutdown हुआ था...


आपको अगर यह देखना है की आपकी अनुपस्थिति में कोई आपका कंप्यूटर बिना बताये चलाता है तो अब उसका पता लगाना बहुत ही आसान है  आपका कंप्यूटर आखरी बार कब स्टार्ट हुआ और कब शटडाउन ये  देखने के लिए आपको सिर्फ एक बहुत ही छोटा सा सॉफ्टवेर डाउनलोड करना होगा जिसका नाम है...........TurnedOnTimesView


 इस सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करने के बाद इसे अनज़िप कीजिये और इस एप्पलिकेशन के आइकन पर क्लिक कर दीजिये  अब आपके सामने आपके कंप्यूटर का वह टाइम होगा जब आपका कंप्यूटर आखरी  बार स्टार्ट हुआ और कब शटडाउन हुआ......

Monday, 5 September 2016

भारत का संविधान मुफ्त में यहाँ से डाउनलोड करें....

आज इन्टरनेट चालने के बहुत से फायदे है इसी के चलते अब आप ऑनलाइन भारत का संविधान पी0डी0एफ0 फॉर्मेट में मुफ्त में डाउनलोड कर सकते है.....

Saturday, 3 September 2016

यहाँ देख सकते है आप पिछले 10 से 15 सालों का यू0पी0 बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट.....


कभी कभी हमें जरुरत पड़ने पर पिछले 10 से 15 सालों का यू0पी0 बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट देखना पड़ जाता है जिसे ढूँढना अब बहुत ही आसान है बस आपको जाना इस वेबसाइट पर....


इस वेबसाइट पर जाकर आपको आपका रिजल्ट आसानी से मिल जायेगा........

Saturday, 23 July 2016

क्या आप भी एक ही मोबाइल में 2 व्हाट्सएप्प 2 फेसबुक आई. डी. चलाना चाहते है......

अब आप एक ही मोबाइल में 2 व्हाट्सएप्प 2 फेसबुक आई. डी. और भी बहुत कुछ आसानी से चला सकते है! बस आपको इसके लिए एक अपने मोबाइल के प्ले स्टोर से एक छोटी सी एप्लीकेशन डाउनलोड करनी होगी जिसका नाम है.... Parallel Space-Multi Accounts.........

इस एप्लिकेशन को डाउनलोड करने के लिए आप अपने फ़ोन के प्ले स्टोर में जाइये और Parallet Space-Multi Accounts सर्च कीजिये आपको यह एप्लीकेशन मिल जाएगी अब आप इसको अपने फ़ोन में इनस्टॉल कर लीजिए इनस्टॉल होने के बाद आप अब आनंद लीजिए एक ही मोबाइल में 2 व्हाट्सएप्प 2 फेसबुक आई. डी. का...........    

Sunday, 26 July 2015

अब एक क्लिक में कीजिये अपनी जीमेल अकाउंट की सारी मेल डिलीट.......

रोज आपके जीमेल अकाउंट पर न जाने कितनी ईमेल आती है और कभी-कभी जब आप कुछ दिनों तक अपनी आई. डी. को नहीं खोलते है तो आपके इनबॉक्स में इतनी ईमेल हो जाती है की आप डिलीट करते-करते काफी समय ख़राब कर देते है तो अब आपको ऐसा करने की जरुरत नहीं है अगर आप अपनी सारी ईमेल एकसाथ डिलीट करना चाहते है निचे दिए गए बहुत आसान तरीके से कर सकते है !
इमेज को और भी सफाई से देखने के लिए इमेज पर माउस से क्लिक करें.
 बस आपको सबसे पहले ईमेल को सेलेक्ट करना है ऊपर दिए गए चित्र की अनुसार फिर Select all 2,647 conversations in Inbox क्लिक करना  है !

इमेज को और भी सफाई से देखने के लिए इमेज पर माउस से क्लिक करें.
आखिर में जैसे ही Clear Selection पर क्लिक करोगेँ आपकी सारी ईमेल का सफाया हो जायेगा !

Thursday, 28 May 2015

किसी भी पी.डी.एफ फाईल को खोलिए Mozilla Firefox में....


कभी-कभी आपके कंप्यूटर में Adobe Reader न होने के कारण आप अपनी पी.डी.एफ की फाइल को खोलने में असमर्थ रहते है लेकिन इसका उपाय यह है......

जिस पी.डी.एफ फाइल को आप खोलना चाहते है उसपर राइट क्लिक करें फिर Open With पर पर क्लिक करके Firefox पर क्लिक कर दीजिये..... 

इमेज को और भी सफाई से देखने के लिए इमेज पर माउस से क्लिक करें.

अब आपकी पी.डी.एफ की फाइल आपके सामने खुलकर आ जाएगी.......

अपने फ़ोटो का उपयोग करके अपना अलग स्क्रीन सेवर तैयार करें !


अब आप आपने फोटो द्वारा अपना स्क्रीन सेवर तैयार कर सकते है इस तरह से...

सबसे पहले आप अपने कंप्यूटर के डेस्कटॉप पर राईट क्लिक करके Properties पर क्लिक कीजिये !


अब आपके सामने Display Properties की विंडो खुलकर आएगी जिसमे आप Screen Saver में जाइये और My Pictures Slideshow पर क्लिक कीजिये निचे दिए गए चित्र के अनुसार...


अब सेटिंग में जाइये......


अब आपके सामने My Pictures Screen Saver Options की विंडो खुलकर आएगी जिसमे आप Browse पर क्लिक करके अपने पसंद के फोटो सेलेक्ट कर लिए और OK पर क्लिक कर दीजिये !


बस आप पहले Apply पर क्लिक कीजये और फिर OK कर दीजिये...


आपका अपना स्क्रीन सेवर बनकर तैयार है....

Saturday, 23 May 2015

एक से बढ़कर एक एंड्राइड एप्स डायरेक्ट डाउनलोड कीजिये केवल एक क्लिक में....


आजकल सभी के पास स्मार्टफोन मिल ही जाते है उसे और भी बेहतर बनाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन की जरुरत होती तो आज मै एक वेबसाइट आपको बता रहा हु जिससे आप एंड्राइड एप्स डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते है !


इस वेबसाइट में हर तरह के एंड्राइड एप्स मौजूद है जिन्हे आप अपनी सुविधा अनुसार डाउनलोड कर सकते है !

Saturday, 2 May 2015

कैसे आप अपने ब्राउज़र में एक ही समय में एक-दो या उससे भी ज्यादा ईमेल आईडी लोगिन कर सकते है.....

कभी-कभी आपको अपनी ईमेल आईडी पर काम करते-करते एक से ज्यादा ईमेल आईडी खोलने की आवश्यकता पड़ जाती है ऐसा होने पर आप एक ही ब्रॉउज़र में इस तरीके से एक से ज्यादा ईमेल आईडी खोल सकते है !
तरीका यह है..........

सबसे पहले आप अपनी ईमेल आईडी को लोगिन कीजिये उसके बाद Add account पर क्लिक कीजिये निचे दिए गए चित्र के अनुसार.....

अब आपके सामने एक नई टैब खुलकर आएगी जिसमे आप अपनी दूसरी ईमेल आईडी खोल सकते है !


Wednesday, 29 April 2015

अब आप भी बनाइये एक से बढ़कर एक कलर प्रिंटेड सर्टिफिकेट..

कभी-कभी आपको कई जगह जैसे स्कूल, कॉलेज, कंपनी के किसी प्रोग्राम में सर्टिफिकेट बनाने की जरुरत पड़ ही जाती है तो यहाँ है वो वेबसाइट जहा जाकर आप एक से बढ़कर एक सर्टिफिकेट बना सकते है कुछ ही सेकंड में !
वेबसाइट यह है.....











Wednesday, 15 April 2015

क्या आपके Mozilla Firefox में आपकी ईमेल आई. डी. का पासवर्ड सेव हो गया है......

अगर Mozilla Firefox में आपकी भी  ईमेल आई. डी. का पासवर्ड सेव हो गया है, और जब भी आप अपनी ईमेल आई. डी. को खोलते है और उसमे पहले से ही आपका पासवर्ड सेव मिलता है उसका हल यह है.....

सबसे पहले आपको Tools में जाकर Options में जाना है निचे दिए गए चित्र के अनुसार.....

इमेज को और भी सफाई से देखने के लिए इमेज पर माउस से क्लिक करें.
 
अब Security पर क्लिक करके Save Password पर क्लिक करें! 

इमेज को और भी सफाई से देखने के लिए इमेज पर माउस से क्लिक करें.
अब Remove All पर क्लिक कीजिये..........

इमेज को और भी सफाई से देखने के लिए इमेज पर माउस से क्लिक करें.
 

Remove All Password में Yes पर क्लिक करते ही आपका काम खत्म आपके Mozilla Firefox में जो भी पासवर्ड सेव हो गए थे वो सब हट गए होंगे....

Wednesday, 8 April 2015

क्या आप भी करना चाहते है देश विदेश की सैर वो भी मुफ्त में......



अब आप जहा चाहे वहा की सैर कर सकते है उसके लिए आपको केवल डाउनलोड करना है GoogleEarth को जो आप इस वेबसइट पर जाकर कर सकते है!
वेबसइट यह है!


जैसे ही आप Google Earth को अपने कंप्यूटर में इनस्टॉल करेंगे तो आपके सामने होगी पूरे देश विदेश की तस्वीरें इसमें जाकर आप अपने शहर को भी आसानी के साथ ढूंढ सकते है!

Thursday, 2 April 2015

छोटे बच्चें जो है ड्राइंग करने के शौकीन उनके लिए है ये मजेदार वेबसाइट.....

आजकल के नन्हे बच्चे क्या नहीं कर सकते जो हम सोच भी नहीं पाते है बच्चे उसे आसानी के साथ कर जाते है ऐसे ही बच्चो के लिए है ये वेबसाइट जो ड्राइंग करने के शौकीन है ! इन वेबसाइट में जाकर आप स्टेप बाय स्टेप ड्राइंग कर सकते है !
वेबसाइट यह है....









Monday, 30 March 2015

आप जानते है की आपने अपनी जीमेल आई. डी कब बनाई थी.....


आपको यह जानने के लिए की आपने अपनी ईमेल आई. डी कब बनाई थी जाना है अपनी  ईमेल आई. डी की सेटिंग में...
आप आपको Forwarding and POP/IMAP मे जाना है नीचे दिए गए चित्र के अनुसार और आपके सामने वह तारीख होगी जिसमे आपने अपनी ईमेल आई. डी बनाई थी.......
इमेज को और भी सफाई से देखने के लिए इमेज पर माउस से क्लिक करें.

Wednesday, 18 March 2015

क्या आप भी अपनी ईमेल आई डी को लॉग आउट करना भूल गए है !



कभी-कभी हम अपनी ईमेल आईडी पर काम करने के बाद यह भी भूल जाते है की हमने अपनी ईमेल आई डी को लॉगआउट किया की नहीं और ईमेल आई डी का किसी और के द्वारा दुरूपयोग करने का डर रहता है तो अब इसका समाधान है ! तरीका यह है.............

इमेज को और भी सफाई से देखने के लिए इमेज पर माउस से क्लिक करें.
सबसे पहले आप किसी भी कंप्यूटर पर अपनी ईमेल आई डी को लोगिन करें फिर इनबॉक्स में ही सबसे निचे आकर Details पर क्लिक करें जैसा ऊपर चित्र में दिखाया गया है !

इमेज को और भी सफाई से देखने के लिए इमेज पर माउस से क्लिक करें.
अब आपको Sign out all other web sessions पर क्लिक करना है ! अब आपके सामने This account does not seem to be open in any other location लिखा आ जायेगा और जहाँ कही भी आपकी ईमेल आई डी खुली रह गई थी अपने आप ही लॉगआउट हो जाएगी !

Monday, 2 March 2015

क्या आप भी जानना चाहते है कि जहाँ आप रह रहे है वो जगह / ज़मीन आपकी है या नहीं....


आजकल यह जानना की कौन सी जमीन या मकान, दुकान किसकी है यह जानना बहुत ही आसान हो गया है अब उत्तर प्रदेश में इन सभी का एक ब्यौरा होता है जिसे हम इस वेबसाइट पर जाकर आसानी से देख सकते है!




इस वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले आपको जिले का नाम चुनना होता है फिर अपनी तहसील का नाम चुनिए और फिर अपने शहर या गाँव को चुने !


बस अब इसमें खसरा नम्बर डाल कर उद्धरण देखे आपके सामने सारी डिटेल खुलकर आ जाएगी अगर आपके पास खसरा संख्या नहीं है तो आप व्यक्ति के नाम और खता संख्या द्वारा भी देख सकते है!

Monday, 23 February 2015

अब रिलायंस के मोबाइल नंबर द्वारा कस्टमर का सरनेम पता लगाइये !




अब आप रिलायंस के किसी भी नंबर द्वारा उसके कस्टमर के सरनेम का पता लगा सकते है! इस वेबसाइट पर जाकर.....
वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें !

यह वेबसाइट रिलायंस कंपनी की ही है जिससे आप रिचार्ज आदि भी कर सकते है!

www.rcom.co.in

Page