जीत और हार आपकी सोच पर ही निर्भर करती है मान लो तो हार होगी और ठान लो तो जीत होगी !

Monday, 19 May 2014

अपने कंप्यूटर की टास्कबार में टाईम के बाद अपना नाम जोड़ना..

इमेज को और भी सफाई से देखने के लिए इमेज पर माउस से क्लिक करें.

अपने कंप्यूटर की टास्कबार में टाईम के बाद आपने नाम जोड़ने के लिए सबसे पहले आप Start में जाकर Control Panel में जाना होगा उसके बाद Regional and Language Option को खोलिए..

इमेज को और भी सफाई से देखने के लिए इमेज पर माउस से क्लिक करें.
अब ऊपर दिए गए चित्र के अनुसार Customize पर क्लिक कीजये. जिसके बाद आपके सामने ये विंडो खुलकर आएगी...
इमेज को और भी सफाई से देखने के लिए इमेज पर माउस से क्लिक करें.
अब आप TIME Tab में जाइये निचे AM SymbolPM Symbol में अपने नाम लिखए और Apply पर क्लिक कीजिये और OK कर दीजिये इसके बाद आपके सामने Customize वाली विंडो आएगी उसमे Apply पर क्लिक कीजिये और OK कर दीजिये अब आपकी टास्कबार में टाइम के बाद आपके नाम शो होने लगेगा.... 

Thursday, 15 May 2014

कीबोर्ड ख़राब हो जाने पर टाइप कीजिये इस तरीके से...


अगर किसी कारण आपका कीबोर्ड ख़राब हो जाता है और आपको टाइपिंग करने की जरुरत है तो आपको करना सिर्फ़ इतना है कि सबसे पहले आप Start पर क्लिक करके Run में जाइये जिसको आप (Window key+R) से भी खोल सकते है और OSK टाइप किजिये और OK कर दीजिये! ओके करते ही आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर कीबोर्ड आ जायेगा अब आप अपने माउस कि सहायता से टाइप कर सकते है!

Tuesday, 13 May 2014

अपने कम्यूटर मे इंस्टॉल किये गये किसी भी सॉफ्टवेयर, ब्राउज़र कि शॉर्टकट बनाना..

इमेज को और भी सफाई से देखने के लिए इमेज पर माउस से क्लिक करें.
अब आप बिना माउस को छुए आप अपने कंप्यूटर मे किसी सॉफ्टवेयर या ब्राउज़र को शॉर्टकट तारीके से चला या खोल सकते है....  

इमेज को और भी सफाई से देखने के लिए इमेज पर माउस से क्लिक करें.
ऊपर दिए गये चित्र के अनुसार जिस सॉफ्टवेयर या ब्राउज़र कि आपको शॉर्टकट बनानी है उसपर राइट क्लिक कीजिये और Properties में जाइये....

इमेज को और भी सफाई से देखने के लिए इमेज पर माउस से क्लिक करें.
अब Shortcut Tab मे जाकर निचे जहा Shortcut key लिखा हुआ है उसकी सामनें अपने कीबोर्ड कि सहायता से जो शॉर्टकट आप बनाना चाहते है उन Key को एकसाथ दबाइए उदाहरण के तौर पर जैसे आपको अपने गूगल क्रोम कि शॉर्टकट Ctrl+Shift+G बनानी है तो Ctrl+Shift+G को एक साथ दबाइए और OK कर दीजिये.... आपकी शॉर्टकट बनकर तैयार है.....

Tuesday, 15 April 2014

गूगल क्रोम के किसी भी पेज को सेव कीजिये पी.डी.एफ फाईल में....


अगर आप गूगल क्रोम चलाते है तो आप किसी भी डॉक्यूमेंट को PDF FILE में सेव कर सकते है!
कभी~कभी इंटरनेट पर काम करते~करते आपको बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिल जाती है जिसे आप अपने पास सेव रखने की सोचते है इस  पोस्ट द्वारा आप ऑनलाइन किसी भी जानकारी को सेव कर सकते है!
गूगल क्रोम में जिस पेज की आप PDF FILE बनाना चाहते है सबसे पहले उस पेज की प्रिंट कमांड दीजिये जो आप (Ctrl+P) भी दे सकते है! प्रिंट कमांड  देते है आपके सामने निचे दिए गए चित्र की तरह दिखाई देगा!

इमेज को और भी सफाई से देखने के लिए इमेज पर माउस से क्लिक करें.
अब ऊपर दिए गए चित्र के अनुसार आपको Change बटन पर क्लिक करना है जिसके बाद आपको ये चित्र की तरह दिखाई देगा!

इमेज को और भी सफाई से देखने के लिए इमेज पर माउस से क्लिक करें

अब आपको Save as PDF पर क्लिक कर देना है!

इमेज को और भी सफाई से देखने के लिए इमेज पर माउस से क्लिक करें.
बस आपका काम खत्म सेव बटन पर क्लिक करना है और कुछ भी नाम देकर फाइल सेव कर देनी है!......

Monday, 7 April 2014

अब कंप्यूटर नाचेगा आपकी आँखों के इशारो पर...


आज में आपके लिए एक ऐसा सॉफ्टवेयर लाया हू जो केवल 1.68 एम.बी. का है! इसके द्वारा आप अपने कंप्यूटर को इशारो पर नचा सकते है...........
डाउनलोड करने के बाद सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कीजिये इसको चलना बहुत ही आसान है!
इमेज को और भी सफाई से देखने के लिए इमेज पर माउस से क्लिक करें.

ऊपर दिए गए चित्र के अनुसार आपको सबसे पहले अपने सीधे हाथ कि तरफ निचे जहा आपके कंप्यूटर का टाइम होता है वहाँ Easy Macro Recorder  कि शार्टकट बन गई होगी आपको उसके ऊपर राईट क्लिक करना है और Record पर क्लिक कर देना है! अब यह आपसे फ़ाइल सेव करने के लिए पूछेगा कुछ भी नाम देकर फ़ाइल सेव कर दीजिये बस आगे जो कुछ भी आप कंप्यूटर में करेंगे ये उसको रिकॉर्ड कर लेगा!

इमेज को और भी सफाई से देखने के लिए इमेज पर माउस से क्लिक करें.
रिकॉडिंग रोकने के लिए आपको STOP पर क्लिक करना होगा क्लिक करते ही आपकी फ़ाइल डेस्कटॉप पर सेव हो जायेगी उस फ़ाइल को जैसे ही आप ओपन करेंगे कंप्यूटर अपने आप ही चलने लगेगा.............
कैसी लगी ये ट्रिक............

Page